home
Shri Datta Swami

 09 Feb 2026

॥दत्त भजन बिना सुख शांति नहीं॥


(Sung by Shri Datta Swami)

दत्त नाम बिना आनंद नहीं
दत्त वेद बिना सदग्रंथ नहीं
दत्त गीत बिना सदबोध नहीं
दत्त भजन बिना सुख शांति नहीं।।

दत्त रूप बिना सौंदर्य नहीं
दत्त योग बिना अद्वैत नहीं
दत्त दृष्टि बिना सत्प्रेम नहीं
दत्त सेवा बिना सत्कर्म नहीं
दत्त वाक्य बिना प्रज्ञान नहीं
दत्त गान बिना संगीत नहीं
दत्त संग बिना सत्संग नहीं 
श्री दत्त बिना कोई अपना नहीं
गुरु दत्त बिना भगवान नहीं
प्रभु दत्त बिना परमात्मा नहीं
दत्त भजन बिना सुख शांति नहीं।।

 
 whatsnewContactSearch